देश

संविधान दिवस: अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ

धमतरी। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के लिए महत्वपूर्ण 26 नवंबर के दिन संविधान दिवस के रूप में कलेक्टोरेट परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान की शपथ दिलाई।

शपथ के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्रदान करने के लिए कटिबद्ध हैं। शपथ में यह भी दोहराया गया कि प्रत्येक नागरिक राष्ट्र की एकता, अखंडता और बंधुता को बनाए रखने एवं बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान संविधान के मूल उद्देश्यों और उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन संविधान में निहित मूल्यों के अनुरूप करेंगे। कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम संविधान दिवस के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button