संभल में हरिहर मंदिर से मिली हजारों वर्षों पुरानी शिव की प्रतिमा, हरिहर मंदिर से जुड़ाव का दावा, कार्बन डेटिंग से होगी पुष्टि

संभल जिले के थाना नखासा क्षेत्र स्थित रायसत्ती माता मंदिर परिसर में भगवान शिव की एक प्राचीन खंडित प्रतिमा मिलने से धार्मिक व ऐतिहासिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति हज़ारों वर्ष पुरानी है, हालांकि इसकी वास्तविक उम्र कार्बन डेटिंग के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
इसी परिसर में स्थित भागीरथ तीर्थ कुंड, जहां पहले श्रद्धालु स्नान करते थे, अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। कभी इस कुंड के जल से कोढ़ रोग से मुक्ति मिलने की मान्यता थी, लेकिन अब इसमें नाले का गंदा पानी आने से पानी सूख चुका है और कुंड झाड़-झंकार से भर गया है।

संभल जिले में 68 तीर्थ और 19 प्राचीन कूपों का उल्लेख मिलता है। प्रशासन इन सभी देव तीर्थों को तलाशने और संरक्षित करने का प्रयास कर रहा है। अब तक जिन तीर्थों की पहचान हुई है, उनके संरक्षण के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका और मुख्यमंत्री बंधन योजना के अंतर्गत इनका जीर्णोद्धार किया जाएगा।




