uttar pradesh

संभल में शिक्षिका पर तेजाब फेंकने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

संभल पुलिस ने नखासा थाना क्षेत्र में एक अध्यापिका पर तेजाब फेंकने के आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया और उसकी पहचान अमरोहा जिले के निवासी निशु तिवारी (30) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 23 सितंबर को नखासा थाना क्षेत्र में देहपा गांव के पास स्कूटी सवार एक युवक ने स्कूल से घर लौट रही 22 वर्षीय अध्यापिका के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। इस हमले में अध्यापिका 20 से 30 प्रतिशत तक झुलस गई थी।

एसपी ने बताया कि पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई।

बिश्नोई ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात थाना नखासा पुलिस ने कल्याणपुर गांव के पास स्कूटी सवार आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 326ए (तेजाब फेंकने) के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और स्कूटी बरामद की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button