uttar pradesh
संभल में शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम रविवार से होगा शुरू, एएसआई टीम लेकर आई मजदूर

एएसआई की टीम खुद मजदूर लेकर आई है और पूरी प्रक्रिया उनकी देखरेख में हो रही है। तीन-चार दिन में कार्य पूरा हो जाएगा। यहां हरे, सफेद और सुनहरी रंग से मस्जिद की पुताई की जाएगी। शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि ASI की टीम पहले से ही मौजूद है और रविवार से मस्जिद की रंगाई-पुताई का कार्य आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक केवल सफाई कार्य किया जा रहा है, जबकि रंगाई-पुताई का कार्य पूरी तरह एएसआई की देखरेख में संपन्न होगा। उन्होंने आगे बताया कि एएसआई खुद अपने मजदूर लेकर आई है, जो इस कार्य को निष्पादित करेंगे। अनुमान है कि रंगाई-पुताई का काम तीन से चार दिनों में पूरा हो जाएगा। मस्जिद की दीवारों पर हरा, सफेद और सुनहरा रंग किया जाएगा, जिससे इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्वता बनी रहे।



