देश
Trending

संभल में प्लास्टिक पाइप के गोदाम में लगी भीषण आग, मची भगदड़

संभल (उत्तर प्रदेश)। संभल में कोतवाली थाना क्षेत्र के हल्लु सराय इलाके में प्लास्टिक के पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, आग एक खुले क्षेत्र में पड़े प्लास्टिक के पानी के पाइप से शुरू हुई थी। आग बुझाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लग गए। आसपास के मकानों को खाली करा लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि एसडीएम से चर्चा के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button