uttar pradesh

संभल मस्जिद केस: SLP पर उठा सवाल! सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री से मांगी रिपोर्ट, दो हफ्ते बाद होगी सुनवाई

 संभल मस्जिद विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि जब तक यह तय नहीं हो जाता कि मस्जिद कमेटी की तरफ से दाखिल कौन सी SLP (स्पेशल लीव पिटीशन) वैध है, तब तक कोर्ट का अंतरिम आदेश जारी रहेगा। अब यह मामला दो हफ्ते बाद दोबारा सुनवाई के लिए लिस्ट किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, मस्जिद की इंतजामिया (प्रबंधन) कमेटी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें हाई कोर्ट ने चंदौसी की एक निचली अदालत के विवादित स्थल के सर्वे के आदेश को सही ठहराया था।

SLP को लेकर उठे सवाल
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस पामिदिघंटम् श्रीनरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान मस्जिद कमेटी के वकील सीनियर एडवोकेट हुजैफा अहमदी ने बताया कि इस मामले में दो अलग-अलग SLP दाखिल की गई हैं। पहली SLP पर जस्टिस खन्ना की पीठ पहले ही आदेश दे चुकी है। दूसरी SLP मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष की ओर से अधिकृत पत्र के साथ दाखिल की गई है। अब सवाल यह है कि इनमें से कौन-सी याचिका कानूनी रूप से वैध है।

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री को जांच का आदेश
कोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि वह यह जांच कर रिपोर्ट दाखिल करे कि एक ही मुद्दे पर दाखिल दोनों SLP में से कौन-सी सही तरीके से और अधिकारपूर्वक दाखिल की गई है। यह रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की सुनवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button