राज्य
Trending

संन्यास के बाद की योजनाओं पर विचार करने से पहले ब्रेक लेना चाहेंगी झूलन

झूलन ने शनिवार को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे संन्यास के बाद कुछ समय बिताने दो। मैंने नहीं सोचा है कि मैं क्या करूंगी।"

कोलकाता। पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने कहा है कि वह संन्यास के बाद की योजनाओं पर विचार करने से पहले एक ‘ब्रेक’ लेना चाहेंगी।
झूलन ने शनिवार को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “मुझे संन्यास के बाद कुछ समय बिताने दो। मैंने नहीं सोचा है कि मैं क्या करूंगी।”
चकदाह एक्सप्रेस झूलन ने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय शृंखला के बाद अपने क्रिकेट करियर से विदा ली। सीएबी अध्यक्ष अभिषेक डालमिया और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने गोस्वामी को इस कार्यक्रम में एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया।
झूलन ने कहा, “सीएबी ने मुझे महिला टीम का मेंटर बनाने के लिए कहा है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले नहीं किया है। महिला इंडियन प्रीमियर लीग आ रही है। तो देखते हैं (कि भविष्य में क्या करना है)।”
झूलन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पुरुष और महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन समानता लागू करने के फैसले का स्वागत किया।
इसी बीच, सीएबी ने झूलन के अलावा दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए विशेष पुरस्कार दिए। उदय भानु बनर्जी और गार्गी बनर्जी (2019-20), संबारन बनर्जी और लोपामुद्रा भट्टाचार्जी (2020-21) और अशोक मल्होत्रा ​​​​और मिठू मुखर्जी (2021-22) को कार्तिक बोस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अनुस्तूप मजूमदार (2019-20) और शाहबाज अहमद (2020-21 एवं 2021-22) को साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार मिला। रुमेली धर (2019-20 और 2021-22) और परना पॉल (2020-21) को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button