uttar pradesh

संत प्रेमानंद महाराज से मिले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, आशीर्वाद लिया और जाना उनके स्वास्थ्य का हाल

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज यानी मंगलवार को अचानक संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंच गए। वे सीधे श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम गए, जहां उन्होंने महाराज का आशीर्वाद लिया और उनकी तबीयत का हाल जाना। धीरेंद्र शास्त्री ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।

PunjabKesari
बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज अचानक ही वृंदावन पहुंच गए। उनका ये दौरा किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए नहीं था। वो संत प्रेमानंद महाराज से मिलने गए है। क्यों कि इन दिनों उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर काफी खुश हुए। उन्होंने महाराज जी का हाल चाल जाना। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वहां मौजूद सभी भक्तों का धन्यवाद किया और हाथ जोड़कर उनका आभार जताया। दोनों धर्मगुरुओं की यह मुलाकात धर्म और अध्यात्म की दुनिया में बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

PunjabKesari

तबीयत खाराब होने के कारण पदयात्रा बंद 
जानकारी के अनुसार, प्रेमानंद महाराज की खराब तबीयत के कारण उनकी रात की पदयात्रा फिलहाल बंद है, जिससे उनके दर्शन करने वाले लोग निराश हैं। महाराज को किडनी की समस्या है और वे हफ्ते में पांच दिन डायलिसिस कराते हैं। उनके फ्लैट में ही डायलिसिस की सुविधा मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button