Uncategorized

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

-2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

बागपत। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में आज जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ राज्य मंत्री पर्यावरण केपी मलिक ने बड़ौत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से फीता काटकर किया। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। बागपत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का उद्घाटन विधायक योगेश धामा द्वारा किया गया।
15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। लोगों को स्वच्छता के प्रति संकल्प दिलाया गया।
इस अभियान में विभिन्न विभागों के सहयोग से जन समुदाय में संचारी रोगों जिसमें मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं अन्य संक्रामक बीमारियां है उनसे बचाव एवं नियंत्रण के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने तथा रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु निरोधात्मक कार्यवाही की जानी है। नगर पालिका ,नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के द्वारा झाड़ियों की नियमित कटाई करने, घरों के अंदर एवं आसपास अनावश्यक जलभराव ना होने देने, ओवरहेड टैंक की साप्ताहिक सफाई आदि कार्यवाही कराया जाना आवश्यक एवं अपेक्षित है। ग्राम पंचायतों द्वारा गांव की नालियों में जल बहाव को अवरोधित ना होने देने, रुके हुए पानी के गड्ढों में सप्ताहिक एंटी लारवा डीजल मिट्टी के तेल का छिड़काव ,ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति को सक्रिय करने तथा जनमानस में बीमारी से बचाव हेतु सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग करने के लिए प्रचार प्रसार करना। आशाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम वासियों को बीमारियों के बारे में जानकारी देना, आशाओं के द्वारा बुखार के रोगियों की स्लाइड बनाकर समय से परीक्षण कराना एवं मलेरिया धनात्मक रोगी पाए जाने पर तत्काल उपचार प्रदान करना है । इस अभियान में फ्रंटलाइन वर्कर आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर टी बी ( क्षय रोग) के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, बुखार के रोगियों की सूची ,जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगे । आम जनमानस को मच्छर जनित रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए क्या करें क्या ना करें पम्फ्लेट का वितरण भी करेंगी।
रैली के दौरान आशाओं ने मच्छर जनित रोग एवं संचारी रोगों से बचने के लिए माइकिंग द्वारा नारे लगाए जैसे की साफ-सफाई अपनाना है संचारी रोग भगाना है, घर-घर मच्छरदानी अपनाएं तो संचारी रोग आने ना पाए इत्यादि रैली को बड़ौत सीएचसी से बड़ौत शहर की ओर से आसपास के बाजारों में ले जाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान जनपद में वृहद स्तर पर चलाया जाएगा सभी विभागों की कार्य योजना के अनुसार कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा साफ-सफाई के प्रति सभी को जागरूक किया जाएगा खुले में कोई भी बर्तन नहीं रखा जाएगा और दरवाजे पर आशा द्वारा द्वारा प्रमुख स्थानों पर स्टीकर लगाया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजकमल यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार, डॉक्टर विजय, डॉक्टर विभाष राजपूत सहित आदि उपस्थित रहे।
विश्व बंधु शास्त्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button