Uncategorized
Trending
श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के बहार सेल्फी पाईंट
श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़ में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के द्वारा विद्यालय के मुख्य द्वार पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया,
हापुड़। श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़ में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के द्वारा विद्यालय के मुख्य द्वार पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया, जिसमें आने जाने वाले नागरिकों एवं विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के द्वारा सेल्फी लेकर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा’ के अभियान को सफल बनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती पारुल त्यागी, एवं शिक्षिकाएं पूजा गुप्ता, निशी शर्मा, संतोष गर्ग, आंचल सिंह, सुचित्रा उपाध्याय, ज्योति, वंदना सिंह, मुबस्सीरा एवं छात्रायें कु. अल्फिशा प्रेरणा, लवी, खुशनुमा, खुशी आदि उपस्थित रहे।


