मुजफ्फरनगर
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, मुज़फ्फरनगर शाखा में स्कोर एनरोलमेंट परीक्षा का आयोजन

मुज़फ्फरनगर। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, मुज़फ्फरनगर में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 हेतु स्कोर एनरोलमेंट परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा कार्यकारी एजीएम विक्रम रेड्डी और एजीएम वामशी कृष्णा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों को ओएमआर शीट भरने की तकनीक बताई गई और रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध कराए गए।

अभिभावकों ने पाठ्यक्रम अभिविन्यास सत्र में भाग लेकर विद्यालय की उच्च-स्तरीय पुस्तकों पर संतोष व्यक्त किया। प्रिंसिपल पार्वती गिंजुपल्ली, अकादमिक डीन हरि प्रसाद, इंचार्ज इल्मा, प्रभारी मेघा सिंघल और पि.यू. इंचार्ज मूर्ति के नेतृत्व में परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।




