श्रीराम कॉलेज में हुआ योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा केन्द्र का उद्घाटन



मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) श्रीराम कॉलेज में हुआ योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा केन्द्र का उद्घाटन
आज श्रीराम कॉलेज में योग एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस केेेेेेेेेेेेेेेेेेेेन्द्र का उद्घाटन जिले के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 ईश्वर चन्द्रा एवं श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमेन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस चिकित्सा केन्द्र का संचालन डॉ0 साक्षी शर्मा एवं योगी सुनील कुमार के निर्देशन में किया जायेगा।
इस अवसर पर डॉ0 चन्द्रा ने योग एवं आयुर्वेद के लाभ बताते हुए आधुनिक समय में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला एवं अपना अनुभव भी साझा किया।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमेन डॉ0 कुलश्रेष्ठ ने भी योग एवं एक्यूप्रेशर का महत्व बताया और इस विज्ञान की व्यापकता को अपनी जीवन शैली का अंग बनाने को कहा। साथ ही बताया कि इस चिकित्सा केन्द्र में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के सभी विद्यार्थी एवं सभी श्रेणी के कर्मचारी एवं अध्यापकगण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेगे। इसके अतिरिक्त बाहर के लाग भी यंहा आकर अपनी चिकित्सा करा सकते है।
इस अवसर पर डॉ0 साक्षी शर्मा ने आधुनिक जीवन शैली से होने वाले रोगो तथा उनके उपचार में उपयोगी परम्परागत भारतीय चिकित्सा पद्धतियो का वर्णन किया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के निदेशक डॉ0 आलोक कुमार गुप्ता, निदेशक प्लानिंग एंड डवलपमेन्ट डॉ0 पंकज गर्ग, डीन मैनेजमेन्ट डॉ0 पंकज कुमार, डॉ0 अशफाक, रवि गौतम, प्रमोद कुमार, डॉ0 विनीत कुमार शर्मा, डॉ0 ओमवीर चौधरी, देवेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहें।




