श्रीराम कॉलेज में खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के खेल प्रांगण में चल रहे खेल सप्ताह 2022 के पॉचवे दिन की शुरूआत वॉलीबाल की महिला और पुरूष वर्ग की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ खो-खो के महिला एवं पुरूष वर्ग तथा क्रिकेट के लीग मैचों से हुई। खेल सप्ताह के पॉचवे दिन खो-खो के महिला वर्ग के मुकाबलो में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम प्रथम स्थान पर बायोसाइंस द्वितीय स्थान पर तथा बेसिक साइंस की टीम तृतीय स्थान पर रही। पुरूष वर्ग के खो-खो प्रतियोगिता के मुकाबले में शारीरिक शिक्षा विभाग प्रथम स्थान पर बेसिक साइंस द्वितीय स्थान पर तथा बायोसाइंस टीम तृतीय स्थान पर रही। वॉलीबॉल महिला वर्ग का पहला मुकाबला एमसीए एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की टीमों के बीच खेला गया। इस एकतरफा मुकाबले को शारीरिक शिक्षा की टीम ने 2-0 के सैट से जीतकर विपक्षी टीम को चित कर दिया। दूसरा मुकाबला बीसीए और शारीरिक शिक्षा विभाग की टीमों के बीच खेला गया। इस जोरदार मुकाबले में शारीरिक शिक्षा विभाग ने 2-0 के सैट से बीसीए को परास्त किया। वही पुरूष वर्ग का पहला मुकाबला विधि तथा वाणिज्य विभाग के मध्य खेला गया। जिसमें विधि विभाग के विद्यार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा बना दिया। यह मुकाबला विधि विभाग ने लगातार दो सैट जीतकर अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला में एमसीए ने 2-1 से जीतकर जेएमसी की टीम को हराया। प्रतियोगिता का तीसरा मैच बीसीए विभाग और बीबीए विभाग की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बीबीए विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते 2-0 से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल बीबीए और शारीरिक शिक्षा विभाग के बीच खेला गया जिसमें शारीरिक शिक्षा विभाग ने बीबीए को 2-0 से हरा दिया। दूसरा सेमीफाइनल एमसीए और विधि विभाग के बीच खेला गया। जिसमें एमसीए ने विधि विभाग को 3-0 से हराकर जीत लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एमसीए और शारीरिक शिक्षा विभाग के बीच खेला गया जिसमें शारीरिक शिक्षा विभाग ने विपक्षी टीम को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खेल सप्ताह के पाचवे दिन आयोजित हुए क्रिकेट के लीग मैच का पहला मुकाबला विधि और वाणिज्य विभाग के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वाणिज्य विभाग ने निर्धारित 10 ओवरों में 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विधि विभाग की टीम 80 रनों पर सिमट गई। दूसरा मैच एमपीएड और बीबीए की टीमों के बीच खेला गया। जिसे एमपीएड ने 90 रनों से जीत लिया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल ने बोलते हुए कहा कि श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थी हमेशा से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराते हुए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ हमेशा से ही खेलों के प्रति गंभीर रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए कॉलेज परिसर में तमाम उच्चस्तरीय खेल सुविधाएं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ0 निशांत कुमार राठी, शारीरिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम, वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डा0 सौरभ मित्तल, कम्प्यूटर एप्लीकेशन संकाय की प्रवक्ता नीतू सिंह, डा0 अब्दुल अजीज़ खान, भुपेंद्र, संदीप कुमार, अमरदीप आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




