शिक्षक दिवस पर गुरुओं के पैर छूकर विद्यार्थियों ने लिया आशीर्वाद
पुरकाजी सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस परम्परागत तरीके से मनाया गया। कहीं केक कटे तो कहीं प्रतियोगिताएं हुईं। शिक्षकों को छात्र-छात्राओं ने उपहार भेंट किए तो गुरुओं ने भी हृदय से आशीर्वाद दिया।
पुरकाजी सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस परम्परागत तरीके से मनाया गया। कहीं केक कटे तो कहीं प्रतियोगिताएं हुईं। शिक्षकों को छात्र-छात्राओं ने उपहार भेंट किए तो गुरुओं ने भी हृदय से आशीर्वाद दिया।
गुरु के बिना कल्याण सम्भव नहीं है। गुरु की महत्ता सभी जानते हैं। सोमवार को स्कूली बच्चों ने विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया जिसमें बच्चों ने अपने हाथों से विद्यालय को झालरों, फव्वारे, चित्र आदि से खूब सजाया बाद में अपने शिक्षकों को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया। नगर के लक्सर रोड स्थित मदर लैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद इस्तखार के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूल प्रधानाचार्य धर्मेश कुमार यादव उप प्रधानाचार्य मोनिया रानी, अध्यापिका नाहिद काजमी, संगीता सोनिया,मोनिका, स्वाति ,अंबिका ने स्कूल के सभी बच्चों द्वारा अलग-अलग क्लासों में केक काटकर बच्चों की हौसला अफजाई की। स्कूल प्रधानाचार्य मास्टर धर्मेंद्र कुमार यादव ने सभी बच्चों को शिक्षक दिवस पर्व के बारे में बताया तथा कहा गुरुओं का हमेशा सम्मान करना, तभी जीवन में सफल होगे। इस दौरान स्कूल प्रबंधक मोहम्मद इस्तखार ने कहा कि शिक्षक का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। सफलता की पिछली सीढ़ी गुरु की होती है, जिसके महत्व से हम जीवन में आगे बढ़ते हैं। आज यानि 5 सितंबर को भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।


