राज्य
Trending

शासकीय कार्यो को गुणवत्तापूूण तरीके से करने के लिए सरपंच एवं पंचायत सचिवों को जारी हुए नोटिस

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शासकीय कार्यो को गुणवत्तापूर्ण तरीके से किए जाने की चेतवानी देने हुए एक दर्जन से अधिक सरपंच एवं पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किए हैं।
जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी उमराव मरावी ने आज पत्रकारों को बताया कि जिले के पिछोर, कोलारस, खनियाधाना, पोहरी एवं शिवपुरी जनपदों के 12 पंचायत सचिवों एवं सरपंचों को शासकीय कार्यो को गुणवत्तापूर्ण तरीके से किए जाने की चेतवानी देने हुए नोटिस जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी काम के लिए राशि के आहरण के बाद समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाए। राशि का दुरुपयोग नहीं हो। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित पंचायत सचिव और सरपंच के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button