Noida
Trending

शारदा अस्पताल ने दवा सुरक्षा पर केंद्रित रोगी सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में शारदा अस्पताल ने रोगियों के अधिकारों और सुरक्षा के महत्व पर एक सप्ताह का शिविर शुरू किया

 

 

ग्रेटर नोएडा: विश्व रोगी सुरक्षा दिवस (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में शारदा अस्पताल ने रोगियों के अधिकारों और सुरक्षा के महत्व पर एक सप्ताह का शिविर शुरू किया। शारदा मेडिकल कॉलेज के छात्रों के साथ डॉक्टरों, चिकित्सकीय और गैर-चिकित्सकीय कर्मचारियों ने शिविर के दौरान पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता, रोगी परामर्श और एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

 

दवा सुरक्षा के प्रति जागरूकता के महत्व को संबोधित करते हुए, शारदा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. आदेश के. गडपयेले ने कहा, “दवा सुरक्षा अक्सर सबसे मौलिक सुरक्षा प्रोटोकॉल होता है, फिर भी रोगियों द्वारा इसकी सबसे ज्यादा अनदेखी की जाती है। यह आदत के कारण है। अक्सर लोग किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के बजाए स्वयं दवाई लेने लगते हैं, जिससे स्वास्थ्य समस्या ज्यादा जटिल हो जाती है। इस पूरे सप्ताह के दौरान, हमारी टीम ने अन्य चिकित्सा सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच हमारे रोगियों के साथ बात कर उन्हें चिकित्सक की सलाह से ही दवाई लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी। हमने लोगों को रोगियों के रूप में उनके कानूनी अधिकारों और दुर्घटनाओं, दुर्व्यवहार और गलत इलाज को रोकने के लिए प्रोटोकॉल के बारे में भी जागरूक किया।”

 

जागरूकता शिविर आयोजित करने के पीछे के विचार पर प्रकाश डालते हुए, शारदा अस्पताल के सीओओ, जी भाग्यलक्ष्मी ने कहा, “ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक व्यवहार शारदा अस्पताल के मूल मूल्य हैं जो हमारे डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को हमारे रोगियों के साथ लंबे समय तक अच्छे संबंध बनाने में मदद करते हैं। शिविर के दौरान, हमारे संकाय सदस्यों, अस्पताल के कर्मचारियों और मेडिकल छात्रों ने रोगी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और हमारे मूल मूल्यों के अनुसार सहानुभूति और करुणा के साथ रोगियों के साथ व्यवहार करने की शपथ ली। इसके अतिरिक्त, शारदा मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर के हमारे छात्रों ने रोगी सुरक्षा के बारे में अपनी समझ व्यक्त की और इससे जुड़ी कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिससे उन्हें इन प्रोटोकॉल को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।”

 

 

शारदा अस्पताल के बारे में

 

2006 में स्थापित, शारदा अस्पताल ग्रेटर नोएडा, एनसीआर में स्थित एक अत्याधुनिक मल्टी-सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल है। 9 एकड़ में फैले शारदा अस्पताल में 1200 से अधिक बिस्तर हैं और वैश्विक मानकों के अनुरूप व्यापक चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं और परिष्कृत उपकरणों से लैस है। एनएबीएच से मान्यता प्राप्त शारदा अस्पताल tertiary केयर, सुपर-स्पेशियलिटी, जनरल-स्पेशियलिटी, एडवांस डायग्नोस्टिक और रेडियोलॉजी सर्विस से लेकर क्रिटिकल केयर तक चिकित्सा सेवाओं का एक व्यापक स्पेक्ट्रम प्रदान करता है। इसकी उच्च योग्य और अनुभवी चिकित्सको की टीम पूरी दक्षता के साथ न सिर्फ अलग – अलग तरह के मरीजों का इलाज करती है बल्कि उनसे आत्मीय रिश्ता भी बनाती है। संबद्ध मेडिकल कॉलेज अनुसंधान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करता है और देश में चिकित्सा तथा स्वास्थ्य देखभाल के तरीकों में लगातार सुधार के लिए मेडिकल छात्रों को व्यापक प्रशिक्षण देता है।

शारदा अस्पताल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button