Uncategorized
Trending

शामली में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के हरदेव नगर मोहल्ले में महिला ने नाबलिग प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला काटकर हत्या कर दी।

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में एक महिला ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इस अवैध संबंधो के बीच पिता की मौत और मां की गिरफ्तारी के बाद 9 माह का मासूम अकेला पड़ गया। शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के हरदेव नगर मोहल्ले में महिला ने नाबलिग प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला काटकर हत्या कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि हरदेव नगर मोहल्ले में अमित (25) की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन के आधार पर अमित की पत्नी शिवांगी (22) और उसके 17 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आत्महत्या नहीं, हत्या थी सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, तांत्रिक ने एक-एक कर सबको पिलाई थी चाय।

चंडीगढ़ के सेक्टर 38 निवासी अमित की मां रेखा ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में यह आरोप लगाया है कि शिवांगी के 17 वर्षीय किशोर से प्रेम संबंध की जानकारी अमित को हुई तो उसने विरोध किया। इसके बाद शिवांगी 24 जून को अपने प्रेमी के साथ चंडीगढ़ से भागकर शामली आ गई और यहां किराये के मकान में रहने लगी।

अमित की मां ने बताया, ‘‘अमित, शिवांगी की तलाश में बीते दिनों शामली आया और इस दौरान हुए विवाद में शिवांगी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला काटकर हत्या कर दी।’’ उन्होंने बताया कि अमित और शिवांगी का नौ माह का बेटा भी है जो पिता की हत्या और मां के गिरफ्तार होने से अकेला हो गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर शिवांगी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button