हेल्थ
Trending

शामली में खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन कल

शामली।  जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें इच्छुक दंपती को परिवार नियोजन के साधन मुहैया कराए जाएंगे और उन्हें परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया – जनपद में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। खुशहाल परिवार दिवस पर तीन विशेष समूह (हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाएं, नवविवाहित दंपती, जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं) वाले लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया – खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन के दौरान परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों की सुविधा सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों पर उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक दंपती को परिवार नियोजन के विषय में विचार-विमर्श करके ही अपना परिवार आगे बढ़ाना चाहिए। इससे परिवार खुशहाल होगा।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अश्विनी ने बताया – जिले में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं बच्चों के जन्म में तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया – परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधन का उपयोग कर दो बच्चों के बीच के अंतर को कम रखें और अस्थाई नियोजन साधन अपनाएं, जिससे कि परिवार में सदस्यों की संख्या कम रहने पर खर्च सीमित रहेगा। इससे बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दिया जा सकेगा।
डॉ. अश्विनी ने बताया – महिलाओं को परिवार नियोजन संबंधी योजनाओं की जानकारी होना बेहद जरूरी है। दो बच्चों में अंतर, शादी के बाद दो साल का अंतर महिला और उसके बच्चे को कुपोषण से बचाता है। इससे महिला व शिशु मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। खुशहाल परिवार दिवस पर लाभार्थियों को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधन को अपनाने के लिए जागरूक व प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा। ताकि सामुदायिक स्तर पर परिवार नियोजन के साधन का संदेश पहुँच सके और अधिक से अधिक लाभार्थी सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button