मुजफ्फरनगर शामली

शामली में एस डी एस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलोत्सव के दूसरे दिन रहे उत्साहपूर्ण मुकाबले

गढ़ी । एस डी एस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलोत्सव के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जूनियर वर्ग की कबड्डी में नेहरू हाउस ने भगत सिंह हाउस को 3 पॉइंट्स से हराकर जीत हासिल की।

खो-खो जूनियर वर्ग में कलाम हाउस ने टेरेसा हाउस को 4 पॉइंट्स से हराकर अपना दबदबा बनाए रखा। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी कलाम हाउस विजेता रहा।

चैस प्रतियोगिता में दीपेन्द्र, युवराज और सिंघम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। भाला फेंक में अर्श, शिवा और कार्तिक ने जबकि गोला फेंक में शोयब, रविश और वारिश ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य फिरोज चौधरी ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button