Accident
Trending
शादी से लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो दर्जन से अधिक घायल
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के चीचली थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया और चीचली के बीच एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए हैं।

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के चीचली थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया और चीचली के बीच एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोठिया में शादी समारोह में गए लोग कल अपने गांव पापरा ट्रैक्टर ट्रॉली से महिलाओं और बच्चों के साथ लौट रहे थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में पापरा गांव निवासी सरमन ठाकुर, आशाबाई, वैशाली ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, अनीता गौड, सरोज, गुलोबाई, रामनरेश बच्चे आरन, आदर्श घायल हो गए जिले सिविल अस्पताल गाडरवारा लाकर भर्ती किया गया है।




