Accident
Trending

शादी में बेकाबू कार का कहर, एक ही परिवार के छह लोगों को कुचला, 8 साल के मासूम की मौत

अलीगढ़ में एक बेकाबू कार ने शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में आठ साल के एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। कार उन्‍हें रोंदते हुए निकल गई।

अलीगढ़ में एक बेकाबू कार ने शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में आठ साल के एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। ये लोग लॉज के गेट पर पहुंचे ही थे कि अचानक एक बेकाबू कार उन्‍हें रोंदते हुए निकल गई।

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सम्राट लॉज के सामने शुक्रवार देर रात को अनियंत्रित ईको कार ने छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई।

शहर के जंगलगढ़ी के रहने वाले एक परिवार के छह सदस्य सम्राट लॉज में आयोजित शादी समारोह में आए हुए थे। समारोह से लौटने के दौरान वे लॉज के गेट पर पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार बेकाबू इको कार अचानक सामने से आ गई।

कार ने परिवार के सदस्यों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। समारोह में आए अन्य लोगों ने घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां 8 साल के बच्चे गुल्लू उर्फ रोहान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के चाचा जावेद की ओर से इस संबंध में थाना बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी प्रदीप कुमार के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button