Uncategorized
Trending

शादी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षो में मारपीट

मंदिर के बाहर डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षो में बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुची पुलिस भी मारपीट के दौरान मूकदर्शक बनी रही।

मीरापुर। देर रात दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित एक मंदिर के बाहर डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षो में बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुची पुलिस भी मारपीट के दौरान मूकदर्शक बनी रही। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फजीहत होती देख पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
बुधवार की शाम क्षेत्र के गांव कैथोडा निवासी बालकिशन पुत्र फूलसिंह के पुत्र की शादी का समारोह दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित एक मंदिर में था। देर रात दूल्हे की चढत में डीजे बज रहा था। डीजे जैसे ही मंदिर के समीप पहुचा तो डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षो के युवकों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस( पिआरवी) मौके पर पहुच गई। पुलिस के मौके पर आने के बाद भी पुलिस के सामने ही दोनो पक्षो के युवकों में बीच सड़क पर मारपीट होती रही और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। काफी देर मारपीट के बाद पुलिस व गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शान्त हुआ। मारपीट के दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गुरुवार दोपहर तक पुलिस मामले को दबाती रही लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपनी फजीहत होती देख पुलिस ने बालकिशन की तहरीर पर कोटला निवासी पारस व हिमांशु पुत्रगण गंगा चरण व कैथोडा निवासी जोनी पुत्र मनोहर के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर तीनो को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button