देश

शादी की खुशियां मातम में बदली: हर्ष फायरिंग में 8 साल के मासूम को लगी गोली, वेंटिलेटर पर लड़ रहा जिंदगी की जंग

बुलंदशहर। जनपद के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में बीती 19 फरवरी को एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। भात की रस्म के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग में 8 वर्षीय मासूम रेयांश सोनी को गोली लग गई। मासूम की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है; वह फिलहाल कोमा में है और वेंटिलेटर सपोर्ट पर जिंदगी की अंतिम सांसें गिन रहा है।

नाबालिग ने पिता की पिस्टल से चलाई गोली इस पूरी घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अपनी बड़ी बहन की शादी की रस्मों के बीच एक नाबालिग लड़का अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर रहा है। ढोल-नगाड़ों की गूँज के बीच हुई इस लापरवाही ने एक मासूम को मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में घटना के बाद बदहवास परिजन घायल बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल की ओर भागते नजर आ रहे हैं।

आरोपी पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग और उसके पिता रोबिन वर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एक जिम्मेदार पिता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल एक नाबालिग के हाथ में कैसे सौंपी। नगर कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button