देश

शहूर इंफ्लुएंसर अनुनय सूद की 32 साल की उम्र में निधन, शॉक्ड फैंस पूछ रहे सवाल- अचानक कैसे चली गई जान

दुबई के जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद अब हमारे बीच नहीं रहे। मात्र 32 साल की छोटी सी उम्र में उनका यूँ दुनिया से चले जाना हर किसी के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर फैलते ही उनके लाखों फॉलोअर्स और दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उनके निधन की पुष्टि की है, जिससे यह खबर सच साबित हुई।

Anunay Sood ने लॉस वेगास में ली अंतिम सांस

अनुनय सूद की जिंदगी का कैनवास तो बड़ा था, लेकिन उनकी अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट में झलकती वो एक छोटी सी दुनिया जो अब उनके चाहने वालों के लिए एक अमूल्य याद बन गई है।

कुछ ही दिन पहले, लास वेगास की जगमगाती सड़कों पर, स्पोर्ट्स कारों के बीच खड़े अनुनय ने अपनी आखिरी पोस्ट शेयर की थी।

ट्रैवल की दुनिया में लाखों युवाओं के रोल मॉडल थे Anunay Sood

दुबई में बसे अनुनय सूद सिर्फ़ एक घुमक्कड़ नहीं थे, बल्कि लाखों युवाओं के दिलों में सफर का जज्बा भरने वाले एक रोल मॉडल थे। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर 14 लाख से ज्यादा  फॉलोअर्स और यूट्यूब पर लगभग 4 लाख सब्सक्राइबर्स थे। अनुनय सूद ने हर किसी को  अपनी यात्रा पर निकलने के लिए प्रेरित किया।
चाहे वह स्विट्जरलैंड के बर्फीले पहाड़ हों, आइसलैंड की शांत झीलें हों, या फिर टोक्यो की गलियां हो।

सोशल मीडिया की क्रिएटिव दुनिया में बनाई पहचान

अनुनय सूड फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में शामिल रहे। फोर्ब्स ने उन्हें दुबई बेस्ड फोटोग्राफर जो दुनिया को अपने कैमरे से देखता है कहकर सम्मानित किया था।

परिवार ने सोशल मीडिया पर की पुष्टि

अनुनय सूद का निधन उनके परिवार ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से एक इमोशनल पोस्ट साझा की है। परिवार ने बताया है कि वे इस समय गहरे निजी शोक में हैं। उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों से गोपनीयता बनाए रखने की विनम्र अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button