राज्य
Trending

शहीदों के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

बागपत । कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल द्वारा राष्ट्र वंदना चौक पर एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई, जिसके अंतर्गत बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाते हुए हाथ में दीपक लेकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर राष्ट्र वंदना चौक पर रुकी, जहां गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के एकेडमिक हेड संजय शर्मा तथा विद्यालय की कोऑर्डिनेटर प्रतिभा राज द्वारा शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा विद्यालय की छात्रा नंदिनी व लक्षिका ने भी अन्य सभी विद्यार्थियों के साथ शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनकी प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता तथा गेटवे इंटरनेशनल स्कूल का सदैव यह प्रयास रहता है कि वह बच्चों के अंदर अपने देश तथा अपने क्षेत्र के प्रति सम्मान की भावना का विकास कर सके।
विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह ने कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन बच्चों में देशभक्ति की भावना का विकास करने हेतु किया जाता है ताकि बच्चे शहीदों के जीवन से प्रेरित हो। इस दौरान सी ओ युवराज सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर कनिष्का, ज्योति, लक्षिका, वंशिका, अवनी, कशिश, प्राची, सृष्टि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button