वैश्य व्यापारी समाज को नगर निकाय में उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए- अभिमन्यु गुप्ता
बागपत( विनीत कौशिक)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के वे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय भूपेंद्र चौधरी एवं जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर जी को पत्र भेजकर आगामी निकाय चुनाव में वैश्य व्यापारी समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की आपने बताया 15 वर्ष पूर्व बागपत जनपद में 8 में से 6 चेयरमैन व्यापारी व समाज से होते थे व्यापारी वैश्य समाज पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं इसलिए अनारक्षित सीटों पर बड़ोत ,छपरोली, खेकड़ा, बागपत, अमीनगर सराय, एवं दोघट व ठीकरी मैं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ वैश्य व्यापारी कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष पद के टिकट दिए जाए इससे समस्त वैश्य व्यापारी समाज तन मन धन से पार्टी के साथ रहेगा।


