Uncategorized
Trending

वृद्ध ने लगाया पुत्र पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

एक व्यक्ति ने अपने पुत्र पर मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने पीड़ित वृद्ध की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

कांंधला। कस्बे की नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र पर मारपीट कर उसे घर से निकालने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने पीड़ित वृद्ध की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को कस्बे की नई बस्ती निवासी मुस्तकीम ने थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पुत्र आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। आरोप है कि कलयुगी पुत्र ने उसे मारपीट करते हुए धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़ित का कहना है कि अब वह दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है पीड़ित वृद्ध ने कलयुगी पुत्र के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button