Uncategorized
Trending

वृक्ष हमारे जीवन का आधार, इससे आॅक्सीजन और जिंदगी मिलती हैःराजू पंवार


कर्मचारी अपने घर आंगन में भी पेड़ लगाये और उनकी सुरक्षा करेंःसीमा वर्मा
सरसावा। नगर पालिका परिषद सरसावा के नवनिर्वाचित चेयरमैन कोमल पंवार व अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा ने आज शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि पति राजू पंवार व अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा, वरिष्ठ लिपिका श्रीमती रोमा चैहान, सभासद नीरू सैनी, अनुज काम्बोज, सोनू शर्मा, सचिन चैधरी, नवीन पंवार, कमल रोहिला, राव अखलाक, अश्वनी, रोमा चैहान, बिजेन्द्र कुमार आदि सभासदगण एवं स्टाफ उपस्थित रहा। सरसावा नगर पालिका परिषद द्वारा आज बारह स्थानों पर लगभग सात हजार पौधे रौपे। आज वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत श्री बनखंडी महादेव मंदिर में पौधारोपण किया गया व प्रत्येक कर्मचारी को अपने घर व आंगन में पौधारोपण करने के लिए पौध वितरित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी सीमा वर्मा ने अपने सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वह अपने घर आंगन में भी वृक्षारोण करें और उन्होंने पेड़ांे की सुरक्षा के लिए उन्हें सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया। मुख्य अतिथि के तौर पर चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पंवार ने वृक्षारोपण का महत्त्व समझाते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। वृक्ष हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देने का काम करते है जिससे हमारी सांसें चलती है। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व सिर्फ पेड़ लगाने पर ही पूरा नहीं होता बल्कि लगाये गए पेड़ांे का संरक्षण भी उतना ही अवश्यक है क्योंकि हम अगर समय समय पर पेड़ो की निराई, गुडाई नहीं करेंगे तो उनका संरक्षण नहीं हो पायेगा। उधर समाजसेवी राव अखलाक ने बताया कि वृक्षारोपण हमारी आज की आवश्यकता और कल का भविष्य तय करता है, क्योंकि जो वृक्षारोपण हम आज करेंगे वो कल हमारे व हमारी आने वाली पीढ़ियों के काम आएगा। जिससे हमें शुद्ध व ताजी हवा प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button