राज्य

विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग ने मनाया गया भारतीय हिंदू नव वर्ष

बहसूमा। क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर रामराज में विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग द्वारा हवन पूजन कर भारतीय हिंदू नव वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया गया।
शनिवार को विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग कार्यकर्ताओं द्वारा फिरोजपुर महादेव पर एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले सिद्ध महापीठ भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। इसके पश्चात विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य देश में खुशहाली वह सुख शांति बनी रहे की कामना की गई। इसके पश्चात विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग में कार्य कर रहे जिला अध्यक्ष प्रणव अहलावत द्वारा अजय कुमार व विजय कुमार दोनों सगे भाइयों को लगन और निष्ठा से गौ सेवा के लिए समर्पित को श्री राम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button