राज्य
Trending

विश्व ङ्क्षहदू महासंघ चलाएगा शीघ्र ही जन-जागरण अभियान : अलखनाथ ओघड़

सनातन धर्म की रक्षा व हिंदुत्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान भी शीघ्र शुरु किया जाएगा, ताकि देशवासियों में हिंदुत्व की भावना प्रबल हो सके।

गुडग़ांव। सनातन धर्म की रक्षा व हिंदुत्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान भी शीघ्र शुरु किया जाएगा, ताकि देशवासियों में हिंदुत्व की भावना प्रबल हो सके। उक्त जानकारी सिद्धयोग मठ अखाड़ा व विश्व हिंदू महासंघ भारत अध्याय के राष्ट्रीय महासचिव बालयोगी अलखनाथ ओघड़ ने संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि संस्था के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत के आदेश पर देश, धर्म की आन-बान-शान को कायम रखनो के लिए धार्मिक नगरियों व देश के विभिन्न
प्रदेशों में संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों की जहां जानकारी दी जाएगी, वहीं मंदिरों का सौंदर्यकरण व जीर्णोद्धार भी कराने पर विचार किया जाएगा। प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न मंदिरों का अधिग्रहण किया हुआ है, इन मंदिरों को अधिग्रहण से मुक्त कराने की मांग भी सरकार से की जाएगी। उनका कहना है कि हिंदू मठ व मंदिर यदि भारत में स्वतंत्र नहीं होंगे तो विश्व के अन्य देशों में कहां से स्वतंत्र होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि इस जन जागरण अभियान में वे संस्था के साथ मिलकर कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button