राज्य
Trending

विवाह संस्कार में समाजसेवीयों ने नव दम्पति को भेंट किया पौधा

क्षेत्र के गाँव लूम्ब में आँखें द्वारा चलाये जा रहे "विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार अभियान के तहत समाजसेवीयों ने नव दम्पति को भेंट किया पौधा।

बागपत । क्षेत्र के गाँव लूम्ब में आँखें द्वारा चलाये जा रहे “विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार अभियान के तहत समाजसेवी मदनपाल, शौकेन्द्र आर्य ने नव दम्पति रेनू पुत्री मनोज कुमार रूहेला एवं अंकित कुमार सुपुत्र महावीर सिंह रूहेला को पौधा भेंट कर शादी की प्रत्येक वर्षगाँठ पर पौधा रोपण का संकल्प दिलाया।
समाजसेवी मदनपाल ने कहा अध्यात्म दर्शन में भी पेड़ पौधों का विशेष महत्व है। पौधों के रोपण और संरक्षण से पुण्य की प्राप्ति होती है। शौकेन्द्र आर्य ने कहा प्रकृति और पर्यावरण के लिए भी पेड़ पौधों के महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा है। आँखें के इस पवित्र अभियान में हम सभी को सहयोग कर पर्यावरण के जागरूक होने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर समाजसेवी मदनपाल, शौकेन्द्र आर्य, खुशी राम, डॉक्टर योगेन्द्र, सतबीर ललित, विपिन, आशीष कुमार, सुदेश देवी, प्रभा देवी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button