Uncategorized

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर केनरा बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में लगाई गई प्रदर्शनी

अग्रणी जिला कार्यालय केनरा बैंक बागपत द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर केनरा बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागपत में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

बागपत। अग्रणी जिला कार्यालय केनरा बैंक बागपत द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर केनरा बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागपत में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाजन के दुखद परिणामों पर प्रकाश डाला तथा सभी को एकजुट होकर समाज एवं देश की प्रगति के लिए कार्य करने की सीख दी। इसी क्रम में अभय कुमार सिंह अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा बताया गया कि 14 अगस्त को भारत में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के विभाजन के दौरान हुई त्रासदी को याद करने और उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने इस विभाजन में अपना घर, परिवार और जान गंवा दी थी। इस अवसर पर योगेन्द्र सिंह निर्देशक द्वारा बताया गया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें याद दिलाता है कि वर्ष 1947 में भारत का विभाजन अंग्रेजों द्वारा अपने व्यक्तिगत लाभ को देखते हुए किया गया, ताकि हमारा देश एक ताकत के रूप में विकसित न हो पाए तथा बोबी शर्मा द्वारा भी इस क्रम में जानकारी दी गई। इस अवसर उपरोक्त कार्यक्रम में बागपत के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीण तथा बैंकर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button