टॉप न्यूज़
Trending

विपक्षी एकता पर भाजपा ने बोला हमला, केजरीवाल को बताया नटवरलाल

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के नेताओं की मुलाकातों पर हमला बोलते हुए भाजपा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नटवरलाल बताया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को कहा कि भारतीय राजनीति का नटवरलाल या भारतीय राजनीति में सियासी धर्मांतरण का जीता-जागता उदाहरण अरविंद केजरीवाल है। अन्ना हजारे को अपना गुरु मानने वाले आज लालू, राहुल और तेजस्वी के अनुयायी बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि पॉलिटिकल नटवरलाल आज उन्हीं लोगों के साथ खड़े हैं जिन्हें वो कभी भ्रष्टाचारी बताते थे। गठबंधन बनाने की बात कर रहे हैं, लोकतंत्र बचाना इनका बहाना है, इन्हें अपने अपने भ्रष्टाचार तंत्र को बचाना है। कल तक जिसको गाली दे रहे थे, आज वो सुहाना-सुहाना है।

उन्होंने पूछा कि नीतीश की राजनीतिक मज़बूरी हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल देश को बताएं कि उनकी ऐसी कौन सी राजनीतिक विवशता है जिसके चलते वो लालू यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन कर रहे हैं?

शहजाद पूनावाला ने कहा कि ऐसा व्यक्ति जोकि ‘रिवर्स रॉबिनहुड’ है, जो गरीबों से चुरा कर अपनी जेबें भरते रहे हैं उसके साथ राजनीतिक पिनाकियो खड़े हो रहे हैं और ये अपने आप को ‘कट्टर ईमानदार’ की डिग्री देते हैं। सियासी धर्मांतरण का ऐसा उदाहरण भारतीय राजनीति में कभी नहीं देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button