विद्युत ट्रांसफार्मर की खराबी से 20 घंटे रही बिजली ठप
विद्युत ट्रांसफार्मर की खराबी के चलते कस्बे के कुछ हिस्से की लगभग 20 घंटे बिजली ठप रहने से भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा रात भर लोगों को सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ी है।
पुरकाजी। विद्युत ट्रांसफार्मर की खराबी के चलते कस्बे के कुछ हिस्से की लगभग 20 घंटे बिजली ठप रहने से भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा रात भर लोगों को सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ी है। जबकि घरों में महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तथा पूरी रात बच्चों की किलकारी गूंजती रही।

गुरुवार को भी खादर तिराहे पुराने हाईवे पर स्थित 400 के बी विद्युत ट्रांसफार्मर में प्रचंड गर्मी के प्रकोपऔर अधिक लोड के चलते ट्रांसफार्मर में यांत्रिक आ जाने के कारण कस्बे का पुराने हाईवे पुरकाजी लक्सर रोड सहित कुछ हिस्से में विद्युत व्यवस्था ठप रहने से राजभर अधिकार में डूबा रहा तथा आसमान से बरस रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा भाग 20 घंटे तक चरमराई रही विद्युत व्यवस्था से लोग हाल से बेहाल रहे गर्मी के चलते लोगों लोगों को सड़कों पर ही रात गुजारनी पड़ी उधर बिजली ठप रहने से घरों में महिलाओं और बच्चों को रो-रो कर रात गुजारनी पड़ी है लंबे समय तक विद्युत चौपट रहने पर इनवर्टर भी जवाब दें गए तथा बिजली बंद रहने से लोगों को पेयजल के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।


