Uncategorized
Trending

विकासखंड छपरोली के परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रबी किसान मेले का आयोजन किया गया

जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिलाअध्यक्ष श्री नितिन चौधरी ने उद्घाटन किया ,महेश कुमार खोखर सहायक विकास अधिकारी कृषि छपरोली ने संचालन किया।

विकासखंड छपरोली के परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रबी किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिलाअध्यक्ष श्री नितिन चौधरी ने उद्घाटन किया ,महेश कुमार खोखर सहायक विकास अधिकारी कृषि छपरोली ने संचालन किया। श्री प्रशांत कुमार उप कृषि निदेशक ने कृषकों को बताया कि वह फसल अवशेष ना जलाए बल्कि उन्हे काट पीट कर मिट्टी में मिलाये। जिला कृषि अधिकारी महोदय ने नमी सूचक यंत्र और ग्लूट्रैप के बारे में किसान भाइयों को बताया। डॉ संदीप चौधरी कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा ने किसान भाइयों को रबी फसलों के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि गेहूं में प्रथम सिंचाई बुवाई के 25 दिन बाद करनी चाहिए। सरसों में थिनिंग अवश्य करें तथा सरसों में माहूं का नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोप्रिड 2ml प्रति लीटर की दर से छिड़काव करें। कृषि विभाग द्वारा हेल्पडैस्क के माध्यम से लगभग 47 किसानों का भूलेख अंकन के लिए डाक्यूमेंट्स प्राप्त किए गए तथा विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया। श्री नितिन तोमर जी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ने किसानों को बताया कि सरकार किसानों के लिए लागत कम करने के प्रयासरत है तथा कम लागत में अधिक मुनाफे के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। कृषि निदेशक ने किसानों को फार्म मशीनरी बैंक तथा कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन करने की सलाह दी। यदि किसान भाई फसल अवशेष जलाते हैं तो सभी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। किसान मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह द्वारा एलइडी बल्ब और जैविक सब्जी एवं फल उत्पादन का भी स्टाल लगाया गया तथा पंजाब नेशनल बैंक छपरौली की तरफ से चार कृषकों को पशुपालन संबंधित ऋण वितरित किये गये। आईसीडीपी गेहूं योजना अंतर्गत किसानों को मम्मी सूचक यंत्र और ग्लू ट्रैप का भी वितरण किया गया।इस मौके पर हरबीर राजवीर सिंह हरेंद्र रणवीर जयेन्दर सुल्तान सिंह अनिल दीपक ग्राम प्रधान मुकंदपुर संजीव ग्राम प्रधान लूम्ब श्री बहादुर सिंह ग्राम प्रधान सुप श्री रुपेश तोमर जी समेत लगभग 200 कृषकों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button