crime
Trending

वाराणसी में यातायात आरक्षी को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, मौत

वाराणसी। वाराणसी यातायात लाइन में तैनात आरक्षी मोहम्मद जहांगीर खां 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गईं। मंगलवार को आरक्षी के पैतृक गांव दुर्गावती डुमरी बिहार में हुई घटना की जानकारी पाते ही साथी पुलिस कर्मी शोकाकुल हो गए। बीते 21 मई को चार दिन के लिए आरक्षी छुट्टी लेकर पैतृक गांव गया था।

बताया जा रहा है कि आरक्षी को दाईं आंख और नाक के बीच में गोली लगी है। वर्ष 2013 बैच का सिपाही मोहम्मद जहांगीर अपने खुशमिजाज स्वभाव के चलते साथियों का चहेता था। आरक्षी को कैसे गोली लगी, इसके जांच का आदेश दिया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की एक टीम भी बिहार भेजने की तैयारी चल रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button