crime
Trending

वाराणसी में खेत में सो रहे बुर्जुग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खेत में सो रहे बुर्जुग की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों की सूचना पर बुधवार सुबह थाना पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौकेे पर पहुंचे। टीम ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ढूंढ़वा गांव निवासी हरिराम (80) मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में बनी मड़ईया में सोने चले गये। सुबह देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें देख खेत पहुंचे। मड़ईया में हरिराम का खून से लथपथ शव देख परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के सिर व गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की हत्या की गई है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button