Uncategorized
Trending

वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना में तालाब खुदवाने हेतु इच्छुक कृषकों से आवेदन पत्र आमन्त्रित

मुख्य विकास अधिकारी शशांक चैधरी ने जनपद के कृषकों को सूचित करते हुये बताया कि प्रधानमन्त्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना में कृषकों के निजी खेत पर तालाब खुदवाने हेतु इच्छुक कृषकों से आवेदन पत्र आमन्त्रित किये जाते हैं।

मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चैधरी ने जनपद के कृषकों को सूचित करते हुये बताया कि प्रधानमन्त्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना में कृषकों के निजी खेत पर तालाब खुदवाने हेतु इच्छुक कृषकों से आवेदन पत्र आमन्त्रित किये जाते हैं। इसके अन्तर्गत एक कृषक को लघु तालाब पर मृदा कार्य की धनराशि रू0 82600.00 का 50 प्रतिशत रू0 41300.00 एवं पक्की संरचना (इनलेट) के निर्माण पर लागत रू0 22400.00 का 50 प्रतिशत 11200.00 अर्थात तालाब की सम्पूर्ण लागत की धनराशि रू0 105000.00 का 50 प्रतिशत अधिकतम रू0 52500.00 (रूपये बावन हजार पाॅच सौ मात्र) का अनुदान अनुमन्य है।

प्रथम आगत, प्रथम पावत के आधार पर कृषकों को अनुदान का लाभ दिया जायेगा। कृषक द्वारा तालाब की खुदाई स्वयं करायी जायेगी तथा पूर्ण व्यय का 50 प्रतिशत, अधिकतम रूपये 52500.00 की धनराशि सीधे कृषक के खाते में डी0बी0टी0 के माध्यम से तीन किस्तों में स्थानान्तरित किया जायेगा। तालाब खुदाई का कार्य मशीन द्वारा तथा तालाब का रेखांकन एवं तालाब के चारों ओर के बाॅधों की दरे सी श्रमिकों द्वारा करायी जायेगी। लघु तालाब का आकार 22x20x3 मीटर होगा। इस हेतु कृषक अपना पंजीकरण विभागीय वेबसाइट upagriculture.com पर जाकर टोकन प्राप्त करें तथा रू0 1000 धनराशि शुल्क जमाकर अपने समस्त अभिलेख कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी मेरठ में किसी भी कार्यालय दिवस में जमा कर सकते है एवं योजना के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है। योजना के विषय में जानकारी हेतु मोबाइल नं0 9456077305, 9452170467 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button