लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में रक्तदान शिविर एवं खून की जाँच निःशुल्क
अतः आप सभी से अनुरोध है कि जनहित में आप अधिक से अधिक संख्या में रक्तकोष विभाग मेडिकल कॉलेज मेरठ में आये एवं मौका मिला हैं रक्तदान का, इसे यूं ना गंवाइए, देकर के दान रक्त का, आप पुण्य कमाइए।

दिनाँक 14 जून 2024 को “विश्व रक्तदाता दिवस” के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य डॉ आर सी गुप्ता की अध्यक्षता में रक्त कोष विभाग ला. ला. रा. स्मा मेडिकल कॉलेज मेरठ तथा अमर उजाला फाउंडेशन के संयोजन से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है | इस शिविर में 18 वर्ष से 65 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाने में अपना सहयोग देने के लिये सादर आमंत्रित है|
इसके साथ ही इस शिविर में आम जन हेतु ब्लड ग्रुप की निशुल्क जाँच भी उपलब्ध रहेगी ।
प्रभारी अधिकारी रक्तकोष विभाग डा प्रिया गुप्ता ने बताया कि रक्त कोष विभाग इस वर्ष, विश्व रक्तदाता दिवस के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रक्त कोष विभाग से जुड़ी संस्थाये एंव प्रमुख रक्तदाता जिन्होंने ब्लड डोनेशन में अपना अमूल्य योगदान दिया है, उनको सम्मानित भी करेगा।
अतः आप सभी से अनुरोध है कि जनहित में आप अधिक से अधिक संख्या में रक्तकोष विभाग मेडिकल कॉलेज मेरठ में आये एवं मौका मिला हैं रक्तदान का, इसे यूं ना गंवाइए, देकर के दान रक्त का, आप पुण्य कमाइए।