Uncategorized

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में डेंटल इंप्लांट की सुविधा आरंभ किए जाने के संबंध में

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कालेज मेरठ में प्रधानाचार्य डॉ० आर सी गुप्ता के नेतृत्व में नित नई-नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कालेज मेरठ में प्रधानाचार्य डॉ० आर सी गुप्ता के नेतृत्व में नित नई-नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। इसी क्रम में अब मेडिकल कालेज मेरठ में डेंटल इंप्लांट की सुविधा शुरू हो गई है। मरीज़ कविता के निचले जबड़े की दाढ़ एवं दांत में कीड़ा लगने के उपरांत पूर्णतः छतिग्रस्त होकर निकल गई थी। जिसके कारण मरीज़ ख़ाना चबाकर खाने मेंअक्षम थी। जिसका पूर्ण निरीक्षण करने के पश्चात मेडिकल कालेज मेरठ के दंत शल्य चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों ने डेंटल इंप्लांट के द्वारा छतिग्रस्त होकर निकले दांतों को पुनः निर्मित करने का विकल्प दिया और साथ में यह भी बताया की उच्च स्तरीय डेंटल इंप्लांट विधि में फिक्स दांत लगाने के लिए बग़ल के दांतों को घिसने की आवश्यकता नहीं है। स्वाभाविकता इस विधि को डेंटल टूथ रिप्लेसमेंट में सर्वोत्तम माना जाता है। अंततः दो इंप्लांट नवनिर्मित उच्च स्तरीयें डेंटल ऑपरेशन थियेटर में लगाये गये। यह सुविधा अब तक केवल बड़े-बड़े प्राइवेट संस्थानों में ही उपलब्ध थी। ऑपरेशन के बाद मरीज़ पूर्ण रूप से स्वस्थ है। इस ऑपरेशन को मेडिकल कॉलेज मेरठ के दंत रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रियाज़ अहमद, मैक्सिलो फेशियल सर्जन डॉ मनु शर्मा ने संपन्न किया। इस ऑपरेशन में सिस्टर इंचार्ज ज्योति चंदेल तथा देवी प्रसाद आदि का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य महोदय ने दंत रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रियाज़ अहमद, मैक्सिलो फेशियल सर्जन डॉ मनु शर्मा को बधाई दी व भविष्य में भी इस तरह के ऑपरेशन करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button