Uncategorized
Trending

लापता हुए बालक का 6 दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

मवाना। (मेरठ)। 1 दिसंबर 2022 को लापता हुए 11 वर्षीय एक बच्चे का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है हालांकि इस मामले में बच्चे की मां ने एसएसपी मेरठ के यहां बच्चे को बरामद कराने के लिए गुहार लगा चुकी है।
बता दें कि समर जहां पत्नी अनवर निवासी भैंसा रोड मोहल्ला मुन्नालाल का 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कैफ जिसकी उम्र 11 वर्ष बताई जा रही है 1 दिसंबर को घर के बाहर खेल रहा था तभी से वह गायब है इस मामले में पीड़िता ने मवाना थाने के कई बार पुलिसकर्मियों से बच्चे की तलाश के लिए गुहार लगाई लेकिन पीड़िता की सुनवाई नहीं हुई।
इस मामले में पीड़िता समर जहां ने अपने बच्चे को सकुशल बरामद के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के यहां गुहार लगाई है।
बाप फिर रहे हैं पुत्र की बरामदगी के लिए रो-रोकर बहा रहे हैं आंसू लेकिन इन आंसुओं की जरा सा भी चिंता नहीं मां-बाप कभी थाने में कधी एसएससी के यहां लगा रहे हैं अपने बच्चे को बरामद करने की गुहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button