लव जिहाद: जिस लड़के को राखी बांधी थी, उसी ने कर दिया चाकू से हमला

उन्नाव में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमें हिंदू लड़के के दोस्त ने उस युवती पर हमला कर दिया। जिसको उसने राखी बांधी थी। घर में अकेला पाकर युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध किया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। बचाव करने में युवती की उंगलियां भी कट गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।
क्या कहते हैं भाजपा नेता विमल द्विवेदी?
भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने बताया कि जिस युवती ने सफात को राखी बांधी। उसी पर चाकू से हमला कर उसकी उंगलियां काट दी। गलत नीयत से घर में घुसकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। गले और चेहरे पर चोटें भी आई हैं। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग की आरोपी को ऐसी सजा दी जाए कि भविष्य में कोई इस प्रकार की घटना ना कर सके। योगी सरकार में अभी भी लोग इस तरह का साहस कर सकते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ उन्नाव पुलिस सख्त कार्रवाई करें।

क्या कहते हैं सदर कोतवाली प्रभारी?
घटना की जानकारी मिलने पर सदर कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने युवती से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




