देश

लखनऊ: BJP विधायक के भतीजे का फ्लैट में फंदे से मिला शव, इंस्टा पोस्ट में लिखा था- आपका बुरा भगवान नहीं हम करेंगे

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के भतीजे शिवम त्रिपाठी का शव उनके फ्लैट में चादर के फंदे से मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का कहना है कि शिवम पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी के काम में लगे पार्टनरों से पैसे को लेकर परेशान थे। उन्होंने कई बार पैसे मांगे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि इस मामले में जल्द ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

मृतक ने 24 जनवरी को इंस्टाग्राम पर जिम करते हुए वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उन्होंने लिखा था- “आपका बुरा भगवान नहीं हम करेंगे। हम थोड़े अलग किस्म के आदमी हैं। सब काम भगवान के भरोसे नहीं छोड़ते। अगर हमारा बुरा आपने किया है तो भरोसा रखें, आपका बुरा भगवान नहीं हम ही करेंगे।”

शिवम त्रिपाठी बलरामपुर के रहने वाले थे और सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित रिश्ता मैनहैटन में टावर नंबर A2 फ्लैट संख्या 407 में किराए पर रहते थे। 1 फरवरी की शाम मकान मालिक और सुरक्षा गार्ड ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर उनका शव पाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

शिवम के परिवार में पिता राजेश त्रिपाठी, मां और दो भाई प्रखर और अभिषेक हैं। उनके फूफा विनय कुमार द्विवेदी गोंडा जिले की मेहनौन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। परिवार के अन्य सदस्य एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button