crime

लखनऊ में ​​​​​​​फ्लाईओवर से गिरी बोलेरो, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

 

लखनऊ। लखनऊ में देर रात उस वक्त चीख पुकार मच गई जब एक बेकाबू बोलेरो रेलिंग तोड़ते हुए पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सभी बोलेरो सवार अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे। घटना देर रात एक बजे हुआ।

इस मामले में DCP नार्थ कासिम आब्दी ने बताया, ‘शनिवार देर रात बोलेरो से चार लोग अयोध्या हाईवे से लखनऊ के मुंशी पुलिया की तरफ फ्लाईओवर से होकर जा रहे थे। इस दौरान बोलेरो अनिययंत्रित्र होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बोलेरो से तीन युवकों को बाहर निकाला। वहीं, चौथे युवक को निकलने के लिए गैस कटर से दरवाजा काटकर 30 मिनट तक रेस्क्यू चला। जिसके बाद सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया।” जहां एक युवक की मौत गई, जबकि तीन युवकों की हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां दो अन्य युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रांशु शुक्ला, अमित कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान हर्ष शुक्ला के रूप में हुई। सभी लोग लखनऊ के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी। जिसे ड्राइवर से कंट्रोल ना होने की वजह से डिवाइडर पर चढ़ी। जिसके बाद ये हादसा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button