uttar pradesh

लखनऊ में खौफनाक कांड… महिला की हत्या कर घर में लूट, बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, पड़ताल में जुटी पुलिस

लखनऊ के पीजीआई इलाके के बाबूखेड़ा गांव में एक खौफनाक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. रेनू यादव, जो कि दूध बेचने वाले रमेश यादव की पत्नी थीं, अपने घर लौटती ही खौफनाक घटना का शिकार हो गईं. उनके छोटे बेटे नितिन के अनुसार, रेनू दोपहर में लगभग 2:30 बजे अपने मायके से घर लौट आई थीं. लेकिन जब नितिन शाम करीब 4 बजे घर पहुंचे, तो उन्हें अपने माता-पिता के घर का नजारा देखकर यकीन करना मुश्किल हो गया.

दरवाजे खुलते ही सामने खून से लथपथ बेहोश पड़ी अपनी मां और बिखरी हुई चीजों को देखकर नितिन चीख पड़ा. दीवारों, सिलेंडर और जमीन पर खून के छींटे थे. रेनू का मझला बेटा 20 साल का निखिल घर में नहीं था और उसकी बाइक भी गायब थी.

पुलिस का कहना है कि मौके से करीब 5-6 लाख रुपये का सामान लूटे जाने की जानकारी मिली है. शुरुआती जांच में यह साफ हो गया कि हत्या किसी भारी चीज से की गई. लेकिन मामला केवल चोरी और हत्या तक सीमित नहीं था.

मृतक महिला रेनू के बेटे निखिल के अचानक लापता होने ने पूरी कहानी में नया मोड़ ला दिया. जांच के दौरान सामने आया कि निखिल ने पहले अपने मामा को फोन कर बताया था कि कुछ लोग बंदूक लेकर उसका पीछा कर रहे हैं और उसे बचाने की गुहार लगाई. इसके बाद उसका फोन बंद हो गया. पुलिस को बाद में रमेश यादव ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी, जिससे पता चला कि निखिल ने कुछ लोन लिया था, जिसे वह चुका नहीं पाया था और इसी को लेकर उसे जान से मारने की धमकी मिली थी.

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि बदमाशों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी, इसलिए शक की दिशा परिवार और नजदीकी संबंधियों तक भी बढ़ी है. हर एंगल से जांच की जा रही है.

lucknow woman brutally murder loot son missing lcla

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें रेनू के बेटे निखिल को वारदात के वक्त के बाद जाते हुए देखा गया. यह वीडियो पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है. इस भयावह घटना ने पूरे बाबूखेड़ा गांव के लोगों को सन्न कर दिया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द इस घटना का खुलासा किया जाएगा. हत्या, लूट और निखिल के रहस्यमय तरीके से लापता होने की घटना की जांच की जा रही है. निखिल की सुरक्षा और उसके हालात पर भी पुलिस की नजर है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button