Uncategorized
Trending

रूस के सशस्त्र बलों, ड्रोन आपूर्ति पर यूरोपीय आयोग की नजर

यूरोपीय आयोग की ओर से रूस के खिलाफ प्रस्तावित प्रतिबंधों के नौवें पैकेज में करीब 200 व्यक्तियों और संस्थानों के अलावा ड्रोन की आपूर्ति पर भी नकेल कसने की व्यवस्था है।

ब्रसेल्स। यूरोपीय आयोग की ओर से रूस के खिलाफ प्रस्तावित प्रतिबंधों के नौवें पैकेज में करीब 200 व्यक्तियों और संस्थानों के अलावा ड्रोन की आपूर्ति पर भी नकेल कसने की व्यवस्था है।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि नौवें पैकेज में करीब 200 अतिरिक्त व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रतिबंध सूची में शामिल करने का प्रस्ताव है, जिनमें रूसी सशस्त्र बल, साथ ही व्यक्तिगत अधिकारी और रक्षा औद्योगिक कंपनियां शामिल हैं। रूसी क्षेत्रीय विकास बैंक पर पूर्ण लेनदेन प्रतिबंध सहित तीन अतिरिक्त रूसी बैंकों के खिलाफ प्रतिबंधों का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा, यूरोपीय आयोग ने रूस द्वारा उपयोग किए जा सकने वाले प्रमुख रसायनों, तंत्रिका एजेंटों, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी घटकों पर नए निर्यात नियंत्रण और प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया।
सुश्री लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ रूस को ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों तक पहुंच में कटौती करेगा। रूस को ड्रोन इंजन के सीधे निर्यात पर प्रतिबंध लगाने और ईरान जैसे किसी तीसरे देश को निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है, जो रूस को ड्रोन की आपूर्ति कर सकता है। यूरोपीय संघ भी चार अतिरिक्त रूसी चैनलों को हवा से और अन्य सभी वितरण प्लेटफार्मों से हटा देगा।
उन्होंने कहा,“ आयोग रूस में नए खनन निवेश पर प्रतिबंध सहित रूसी ऊर्जा और खनन क्षेत्र के खिलाफ तथा आर्थिक उपायों का भी प्रस्ताव कर रहा है। अब तक रूस से जुड़े 1,200 से अधिक व्यक्तियों और 118 संस्थाओं को प्रतिबंधित किया गया है, जिनमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके आंतरिक सर्कल शामिल हैं। प्रस्ताव यूरोपीय संघ की परिषद और यूरोपीय संसद की मंजूरी के बाद लागू हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button