Punjab
Trending
रिश्वत लेने संबंधी वायरल हुई वीडियो का मामला, ASI के खिलाफ की गई सख्ता कार्रवाही
गत 2 दिनों से सोशल मीडिया पर थाना मल्ला वाला के ए.एस.आई. बलविंदर सिंह द्वारा कथित रूप में रिश्वत लेने और मांगने संबंधी वायरल हो रही वीडियो को गंभीरता से लेते हुए एस.एस.पी. फिरोजपुर श्री सुरेंद्र लांबा ने ए.एस.आई. बलविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है ।

फिरोजपुर। गत 2 दिनों से सोशल मीडिया पर थाना मल्ला वाला के ए.एस.आई. बलविंदर सिंह द्वारा कथित रूप में रिश्वत लेने और मांगने संबंधी वायरल हो रही वीडियो को गंभीरता से लेते हुए एस.एस.पी. फिरोजपुर श्री सुरेंद्र लांबा ने ए.एस.आई. बलविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है ।

यह जानकारी देते हुए एस.पी. गुरमीत सिंह चीमा ने बताया कि जिस व्यक्ति से ए.एस.आई. बलविंदर सिंह द्वारा पैसे मांगे गए थे, ने अभी तक ए.एस.आई. के खिलाफ शिकायती लिखत पुलिस को नहीं दी।

उन्होंने बताया कि एस.एस.पी. फिरोजपुर द्वारा ए.एस.आई. बलविंदर सिंह के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश देते हुए एस.एच.ओ. मल्लांवाला को कहा गया है कि वह संबंधित व्यक्ति से ए.एस.आई. के खिलाफ लिखित शिकायत ले और उस शिकायत पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।



