रिटायरमेंट पर वरिष्ठ लिपिक को गुलदस्ता देकर किया सम्मानित
कृषक इंटर कॉलेज मवाना में वरिष्ठ लिपिक श्री राजकुमार जी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
मवाना (मेरठ)। कृषक इंटर कॉलेज मवाना में वरिष्ठ लिपिक श्री राजकुमार जी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र कुमार जी ने की एवं संचालन श्री संजीव कुमार एवं शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल दोनों ने संयुक्त रूप से किया जिसमें कृषक इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक श्री राजकुमार जी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर पूर्व मंत्री पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि जी पूर्व वरिष्ठ लिपिक श्री पुरुषोंत कुमार जी पूर्व प्रधानाचार्य रमाशंकर जी शिक्षणेत्तर कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री सुशील कुमार शर्मा जी जिला मंत्री राकेश शर्मा जी एवं कृषक इंटर कॉलेज का समस्त स्टाफ समस्त कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे। श्री राजकुमार जी को कॉलेज के प्रधानाचार्य डा देवेंद्र कुमार जी ने गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया पूर्व वरिष्ठ लिपिक पुरुषोत्त कुमार जी ने भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं साहनी जी ने भी साल भेंट कर सम्मानित किया पूर्व मंत्री पूर्व विधायक प्रभुदयाल बाल्मीकि जी ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ लिपिक श्री राजकुमार जी कर्मठ लगन शील कर्तव्यनिष्ठ इमानदार रहे है कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर देवेंद्र कुमार जी ने कहा कि श्री राजकुमार जी की 43 वर्ष 3 माह 28 दिन कृषक इंटर कॉलेज मवाना में कार्यरत रहे हैं इन्होंने मुझे हर वक्त और काम को समय से कर कर दिया है यह एक समय पर आने जाने वाले कर्मचारी रहे हैं इनकी विदाई मैं भारी मन से दे रहा हूं मैंने जब भी इन्हें कोई कार्य दिया है इन्होंने मुझे 24 घंटे सूचना उपलब्ध कराने का कार्य किया है और बड़ा ही सराहनीय कार्य रहा है मैं इनसे काफी प्रभावित रहा हूं क्योंकि यह सरल एवं सज्जन थे जबकि यह नियति का नियम है कि जो व्यक्ति नौकरी करता है एक दिन सेवानिवृत्त जरूर होता है उसी कड़ी में आज यह सेवानिवृत्त हो रहे हैं मै ईनकी लंबी आयु की कामना करता हूं पूर्व प्रधानाचार्य श्री रमाशंकर गुप्ता जी ने कहा कि राजकुमार जी मेरे गांव मसूरी के रहने वाले हैं बहुत कर्मठ सील है इनका गांव में भी बहुत सम्मान है यह सब सर मिलजुलकर गांव में रहते हैं सब इनसे बहुत प्यार करते हैं यह भी सब से प्यार करते हैं पूर्व वरिष्ठ लिपिक श्री प्रसोत कुमार जी ने कहा कि श्री राजकुमार जी ने मेरे साथ तालमेल करके लिपिक के रूप में कार्य किया और मेरी सेवानिवृत्ति के बाद यह ही वरिष्ठ लिपिक मेरे स्थान पर ही बने थे में इनक़े मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।और यह स्वस्थ भी रहे शिक्षक नेता एवं उप प्रधानाचार्य चौधरी नरेश पाल ने भी श्री राजकुमार जी के बारे में कहा कि यह सभी सूचनाएं अन्य गतिविधियां समय से करने वाले कर्मठ सील कर्मचारी रहे हैं इनका सोम व्यवहार सबको पसंद था। कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष श्री सुशील कुमार शर्मा जी ने भी कहां की यह अपने संगठन में मजबूती से कार्य कर रहे थे और यह कर्मचारियों की समस्याओं को निस्तारण कराने में हमारी मदद करते थे आज हम संगठन के लोग इनकी सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में कॉलेज में आए बेहद खुश है।


