राजनीति

राहुल ने कहा- ट्रंप से डरे हुए हैं प्रधानमंत्री मोदी, गिनाए पांच कारण

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक नए दावे कि 'भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा' को लेकर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ट्रंप से डरे हुए हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक नए दावे कि ‘भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा’ को लेकर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ट्रंप से डरे हुए हैं।

ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, ट्रंप से डर गए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप के डर की वजह से पीएम मोदी शर्म अल-शेख कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने नहीं गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा करते हुए कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा।

इस बीच राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की है। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ट्रंप से डर गए हैं। उन्होंने इसको लेकर पांच कारण भी गिनाए हैं।

1. ट्रंप को यह तय करने देना या घोषणा करने देना कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा।
2. बार-बार अपमान के बावजूद बधाई संदेश भेजते रहते हैं।
3. वित्त मंत्री की अमेरिका यात्रा रद्द कर दी।
4. शर्म अल-शेख कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं लिया।
5. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ट्रंप के दावों का खंडन नहीं किया।”

गौरतलब है कि ट्रंप ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि उनकी वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुका था।

 

मोदी हैं तो मुमकिन है

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को कहा, ”मोदी हैं तो मुमकिन है।

तो चलिए देखते हैं क्या-क्या मुमकिन है-

►दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों पर अत्याचार मुमकिन है।

►संविधान पर प्रहार मुमकिन है।

►नफरत की हर ओर भरमार मुमकिन है।

►जलता हुआ मणिपुर मुमकिन है।

►चीन का लद्दाख में कब्जा मुमकिन है।

►राजधानी दिल्ली में दंगे मुमकिन है।”

►कांग्रेस ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट भी शेयर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button