राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद हरेंद्र मलिक ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर हरेंद्र मलिक ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद क्या और 2024 के चुनाव को लेकर हरेंद्र मलिक ने सभी पदाधिकारियों को कड़ी मुस्तैदी के साथ जुटने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि 24 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी कोई भी हो हमें पार्टी के लिए मेहनत करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव लड़ाने का फैसला तो पार्टी नेतृत्व करेगा लेकिन हमें अपने स्तर से मेहनत करनी होगी। संबोधित करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर शामली और कैराना के लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी जीत रही है इसीलिए एकजुट होकर मेहनत करनी होगी।

हरेंद्र मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अनुशासित पार्टी और संघर्ष करने वाली पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जो भी आदेश करेंगे हम सब कार्यकर्ता और पदाधिकारी उसे पूरा करने के लिए काम करेंगे उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उससे मुजफ्फरनगर के हर साथी का मनोबल बढ़ा है और उत्साह के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के लिए संघर्ष करेंगे। और समाजवादी पार्टी संघर्ष की पार्टी है।

सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने किसानों के आंदोलन को समर्थन तो किया लेकिन उनका कहना है कि किसान अराजनीतिक है हम उसमें प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि लेकिन हम किसानों के आंदोलन को समर्थन करते हैं किसानों के वोट पाकर ही आज हम सदन में पहुंचे हैं।

